फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on six persons

घर में घुसकर बवाल में सगे भाईयों सहित छह पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
fir on six persons
अमरोहा। खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष डालने का विरोध करने पर दबंगों ने किसान के घर में घुसकर मारपीट और बवाल किया। परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा। मामले मेें पुलिस ने तीन सगे भाईयों सहित छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जब्बारपुर गांव में नफीस का परिवार रहता है। नफीस की पत्नी संजीला खातून का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने उनके खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष डाल दिए थे। इस संबंध में वह अपने पति को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने अवशेष डालने से इनकार कर दिया था। लिहाजा वह अपने पति को लेकर घर लौट आई। लेकिन 19 जुलाई की शाम संजीदा खातून घर पर खाना बना रही थी। तभी गांव के लोग घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। बचाव में आए पति और बेटी की भी बुरी तरह पिटाई की। गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुशाहिद, दानिश, मुरशद, मेहंदी हसन, मन्नान, मोहब्बत के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बवाल करने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed