फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on four persons

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons
अमरोहा। विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पीड़िता के भाई ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर में चांदपुर थानाक्षेत्र के थुरैला गांव निवासी गौरव कुमार की बहन सोहनी की शादी 8 अक्टूबर 2016 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सबरदीपुर गांव निवासी नितिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले सोहनी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में पल्सर मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की डिमांड करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति शराब पीकर मारपीट करता था। ससुराल वाले सोहनी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दबाव में आकर मायके वालों ने एक लाख रुपये दे भी दिए थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने 8 सितंबर 2020 को सोहनी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रहती है। इस संबंध में कई बार पंचायतें हुई, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा। विवाहिता के भाई गौरव कुमार ने थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति नितिन, प्रीति, रोहताश सिंह, सुधांशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed