फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on four persons in kumharia issue

प्रधान को कुचलने में हत्या की कोशिश की एफआईआर, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
fir on four persons in kumharia issue
अमरोहा। कुम्हरिया गांव के नवनिर्वाचित प्रधान संदेश कुमार ढिल्लो पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में पुलिस ने चुनाव हारे सचिन कुमार समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सचिन कुमार और उनके पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। गांव की चौकसी की ढिलाई में एसपी ने नन्हेड़ा चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कुम्हरिया गांव में यह वारदात मंगलवार शाम को हुई थी। बुधवार सुबह ग्राम प्रधान संदेश कुमार के पिता होमपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानी का चुनाव हारने वाले गांव के ही सचिन कुमार, उनके पिता गुरवचन सिंह तथा विपिन कुमार, अनुज कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रधान के घर वालों का कहना था कि चुनाव हारने के बाद से रंजिश मान रहे सचिन ने प्रधान पर उस वक्त ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, जिस समय वह गांव में की एक दुकान पर सफाई में इस्तेमाल की जाने वाली ठेली की मरम्मत करवा रहे थे। वह दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर बैठे थे तभी वारदात को अंजाम दिया गया था। घर वालों का कहना है कि जान लेने की नीयत से उन पर कई बार ट्रैक्टर चढ़ाया था। इससे उनकी एक बांह, सीने की पसलियां, धड़ और टांग टूट गई। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रधानी के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सचिन को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। सचिन, सचिन के पिता गुरवचन सिंह को हिरासत में ले लिया है। दो अन्य तक पहुंचने के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में माहौल न बिगड़े इसके लिए फोर्स को मुस्तैद किया गया है।

इस बीच एसपी सुनीति ने नन्हेड़ा चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी प्रभारी पर ग्रामीणों की सूचना के बाद तत्काल गांव न पहुंचने का आरोप लगा था। साथ ही एसपी ने गांव की निगरानी में भी ढिलाई मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed