{"_id":"68361e1e9dc26abe2d033420","slug":"fir-lodged-against-three-people-including-husband-for-dowry-harassment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140724-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र के सदारनपुर निवासी सर्वेश कुमार की बेटी हिमानी की शादी 27 अप्रैल 2016 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिरसा जट निवासी अवनीश कुमार के साथ हुई थी। ससुराल वाले हिमानी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता के दो बच्चे हैं। आरोप है कि आठ मई को हिमानी के पिता व भाई सिरसा जट आए थे।
इस दौरान उन्होंने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पिता और भाई के सामने ही विवाहिता के साथ भी मारपीट की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में अवनीश कुमार, वीर सिंह और हेमेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।