फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR for assault and firing in protest against lewd remarks

Amroha News: फब्तियां कसने के विरोध में मारपीट व फायरिंग में एफआईआर

Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR for assault and firing in protest against lewd remarks
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

दबंगों ने रास्ते में चारपाई डालकर किसान की पत्नी का रास्ता रोक लिया और फब्तियां कसीं। विरोध करने पर मारपीट की। जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग भी की। घर पर जमकर पथराव भी किया। घटना के करीब 38 दिन बाद मामले में पिता-पुत्र समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी किसान की पत्नी 23 मई की शाम साढ़े छह बजे घर से पशुओं को चारा डालने घेर में जा रही थी। पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने चारपाई डालकर रास्ता रोक लिया। किसान की पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर गालियां दीं। महिला के शोर मचाने पर उनके परिवार के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपी किसान के घर में घुस आए और मारपीट की।
विज्ञापन

लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घर में पथराव भी किया गया। एक आरोपी ने छत से जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में किसान के बेटे को गोली लगने से बाल-बाल बची। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में किसान की पत्नी ने कोतवाली में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में अमित कुमार, रोहित, मदनपाल, समरपाल सिंह, पारुल, सुनीता, नीरू, मनीषा, उमा और वंशिका के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। सीजेएम के आदेश पर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed