फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir against seven persons

दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
fir against seven persons
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज में पांच लाख रुपये और कार के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने दहेज की डिमांड बढ़ाकर धनराशि 10 लाख रुपये कर दी। मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता पति के साथ ससुराल में रहना चाहती है, लेकिन वह रखने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की। उनके निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव मुनव्वरपुर उर्फ मुनीमपुर निवासी किसान टोडा सिंह की बेटी शीतल की शादी 6 जुलाई 2018 को बिजनौर के पालनपुर गांव निवासी हर्षित के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दहेज में 5 लाख रुपये और मारुति कार की डिमांड करते थे। दहेज का विरोध करने पर गर्भवती अवस्था में विवाहिता को घर से निकाल दिया था। लिहाजा ससुराल और मायके पक्ष के लोगों की पंचायत हुई। इस दौरान बेबस पिता ने एक लाख रुपये देकर विवाहिता को ससुराल भिजवा दिया था। इसी बीच विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले भड़क गए। बेटी के नामकरण पर 10 लाख रुपये मंगाने के लिए प्रताड़ित किया। जिंदा जलाकर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कई बार पंचायत हुई, बावजूद इसके ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा है। विवाहिता ने इसकी शिकायत एसपी सुनीति से की। उनके निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने पति हर्षित, सुरेंद्र, संतोष, मीनू, पिंकी, सोनम, धीरेंद्र निवासी पालनपुर जनपद बिजनौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पूनम आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed