{"_id":"6933492d651e21cc2507d3c6","slug":"fir-against-farmer-leader-and-his-companion-for-assaulting-bank-manager-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-152818-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बैंक प्रबंधक से मारपीट में किसान नेता व उसके साथी पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बैंक प्रबंधक से मारपीट में किसान नेता व उसके साथी पर प्राथमिकी
Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
चंदनपुर खादर स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के प्रबंधक अभिषेक गहलोत के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप में भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी व उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई बैंक प्रबंधक की तहरीर पर हुई है। उधर, इस कार्रवाई से किसान नेताओं में रोष है।
गांव चंदनपुर खादर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। इसमें अभिषेक गहलोत शाखा प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:15 भाकियू बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी, खुर्तियां गांव निवासी किसान रामवीर व कुछ अज्ञात लोग जबरन बैंक में घुस आए। आरोप है कि बैंक प्रबंधक अभिषेक पर रामवीर की पत्नी परवेश के ऋण खाते में छूट देने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई। बैंक प्रबंधक ने कहा कि यह उचित नहीं है। यह नियम विरुद्ध है।
आरोप है कि दिग्विजय और उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए और बैंक प्रबंधक से मारपीट की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। बैंक प्रबंधक को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना अध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैंक प्रबंधक अभिषेक गहलोत की तहरीर पर दिग्विजय भाटी, रामवीर एवं कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधर, दिग्विजय भाटी का कहना है कि वह किसान की समस्या को लेकर बैंक गए थे, और उनके साथ कई अन्य किसान भी मौजूद थे। किसानों का कोई कार्य नहीं हो रहा। किसानों को परेशान किया जा रहा है। सुनियोजित तरीके से यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।