फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against farmer leader and his companion for assaulting bank manager

यूपी बोर्ड : प्रस्तावित केंद्रों के लिए 96 आपत्तियां दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
FIR against farmer leader and his companion for assaulting bank manager
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए समय सारिणी की घोषणा कर दी गई है। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। इससे पहले केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जिले में 60 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की गई थी जिन पर चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। केंद्रों के संबंध में 96 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। अब 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 10 नवंबर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। डीएम की ओर से तहसील स्तरीय टीमों के सत्यापन के बाद कुल 60 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की गई थी जिसके लिए चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। परीक्षा के लिए इस बार छह परीक्षा केंद्रों को पहली बार केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

चार दिसंबर की नियत तारीख तक कुल 96 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं जिसमें 55 आपत्ति केंद्रों की दूरी के संबंध में जबकि 39 आपत्ति परीक्षा केंद्रों के संशाेधन व दो आपत्ति केंद्रों को कटवाने के संबंध में दर्ज कराई गई हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर तक आपत्तियाें का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 17 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

50 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार पिछले साल की तुलना में कम विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया गया है। पिछले साल 51,058 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसके लिए कुल 71 केंद्र बनाए गए थे। वहीं इस बार परीक्षा के लिए इस बार 50,001 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें हाईस्कूल के 26,395 व इंटर के लिए 23,606 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से केंद्रों की संख्या में भी कमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed