फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against farm owner in case of death of mechanic due to electrocution

Amroha News: करंट लगने से मैकेनिक की मौत के मामले में खेत मालिक पर प्राथमिकी

Sat, 25 Apr 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
FIR against farm owner in case of death of mechanic due to electrocution
रजबपुर। थानाक्षेत्र में करंट लगने से मोटर मैकेनिक योगेश कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गजरौला थानाक्षेत्र के गांव खजूरी निवासी योगेश कुमार धनौरी माफी में सबमर्सिबल मोटर की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह दुकान के पास लगे सबमर्सिबल से पानी भरने गए थे। इसी दौरान खेत के किनारे लगे कंटीले तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे अंकुल को भी करंट का झटका लगा।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि खेत मालिक ने सुरक्षा के लिए लगाए कंटीले तारों में अवैध रूप से बिजली प्रवाहित कर रखी थी। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए शव उठाने से इन्कार किया और कार्रवाई की मांग की। शाम तक समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पिता धर्मवीर सिंह मजदूरी करते हैं। मां कलावती और पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि सदरपुर मिलक निवासी खेत मालिक काविंद्र के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed