{"_id":"68a24127f2751f1ce00265dc","slug":"fight-over-a-dispute-of-three-rupees-two-booked-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-145888-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन रुपये के विवाद में मारपीट, दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन रुपये के विवाद में मारपीट, दो पर मुकदमा
Mon, 18 Aug 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
गांव जिवाई में महज तीन रुपये को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शनिवार शाम गांव निवासी दीपक पड़ोस के नन्हू की दुकान पर माचिस लेने गए थे। आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें तीन रुपये कम लौटाए। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो मामला गाली-गलौज से मारपीट में बदल गया। मारपीट में दीपक घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया। घायल दीपक की भाभी राममूर्ति ने कोतवाली डिडौली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी नन्हू व कलावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब्जी बेचने के विवाद में किसान से मारपीट, घायल
मंडी धनौरा। सब्जी बेचने आए किसान के साथ हुए विवाद में दो युवकों ने उसके पेट में नुकीली वस्तु से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। गांव दिसौरा निवासी देवेंद्र रविवार सुबह मंडी समिति में सब्जी बेचने आए थे। सब्जी की क्रेट को लेकर उनका मंडी समिति में आढ़त का काम करने वाले दो युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके पेट पर नुकीली वस्तु से वार कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सरकारी अस्पताल आई। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
युवक के साथ मारपीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
कैलसा। देहात थानाक्षेत्र के गांव हादरपुर निवासी कुशल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम को लगभग 5:40 बजे वह घर के सामने साफ सफाई कर रहे थे। तभी उनके पड़ोसी विपिन, वीरेंद्र और बबिता ने गाली-गलौज करके मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विपिन, वीरेंद्र और बबिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद