फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight and stone pelting between two parties over drinking juice first

Amroha News: ठेले पर जूस पहले पीने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Fight and stone pelting between two parties over drinking juice first
अमरोहा। ठेले पर जूस पहले पीने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर की है। यहां पर मोहल्ला इकरार नगर का रहने वाला युवक जूस का ठेला लगाता है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे तीन महिलाएं ठेले पर जूस पीने के लिए खड़ी थीं। तभी, नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव निवासी दो-तीन युवक भी जूस पीने पहुंच गए। आरोप है कि युवक महिलाओं से पहले जूस देने की जिद करने लगे। बस इसी बात को लेकर जूस विक्रेता से कहासुनी हो गई। तभी आरोपियों ने जूस विक्रेता पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सरेराह सड़क पर पत्थरबाजी होता देख बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। जबकि, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed