फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fifteen bighas of land attached to gang leader Prateek Saxena, who traded cartridges

Amroha News: कारतूस खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग लीडर प्रतीक सक्सेना की पंद्रह बीघा भूमि कुर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Fifteen bighas of land attached to gang leader Prateek Saxena, who traded cartridges
कारतूस खरीद-फरोख्त करने वाले गैंग लीडर प्रतीक सक्सेना की पंद्रह बीघा भूमि कुर्क
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा)। कारतूसों की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के लीडर प्रतीक सक्सेना की 50 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के आदेश पर शनिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस ने एक हेक्टेयर, करीब पंद्रह बीघा भूमि को कुर्क करते हुए जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 41 लाख 96 हजार 735 रुपये है। इसके अलावा एक कार को भी कुर्क किया जाना है, जिसकी कीमत 9 लाख 72 हजार है। पुलिस को कार नहीं मिली है, उसकी तलाश की जा रही है।

हसनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान में रहने वाले प्रतीक सक्सेना पर आरोप है कि वह गिरोह बनाकर यूपी और बिहार के अलग-अलग जिलों में कारतूसों की अवैध बिक्री करता था। 22 अप्रैल को जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ा था। उनके पास से करीब 700 से अधिक अवैध कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस की पूरी जांच में साफ हुआ था कि प्रतीक सक्सेना इस गैंग का लीडर है। जबकि उसके पिता सुशील चंद्र सक्सेना, फिरोजाबाद के लाइनपार लेबर कॉलोनी सिद्धि मंदिर निवासी राशिद उर्फ शालू उर्फ फिरोज, प्रतापगढ़ के तेजई का पुरवा गिस्ता निवासी आशीष मिश्रा, फिरोजाबाद के लेबर कॉलोनी बेस्ट ग्लास कंपाउंड दतौची कलां निवासी शादाब और यहीं के रहने वाले फैजान इस गिरोह के सदस्य हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस का दावा है कि प्रतीक सक्सेना गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ जेल में बंद हैं। बाद में पुलिस ने संपत्ति का ब्योरा जुटाकर रिपोर्ट डीएम कार्यालय में सौंपी थी। इस मामले में सुनवाई कर डीएम बीके त्रिपाठी ने प्रतीक सक्सेना की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दे दिए। डीएम के आदेश पर शनिवार शाम को तहसीलदार अर्चना शर्मा के नेतृत्व में सीओ अभिषेक कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर पुलिस टीम के साथ गांव धौरिया बिड़ला पहुंचे। यहां अवैध रूप अर्जित धन से खरीदी गई करीब पंद्रह बीघा भूमि को मुनादी कराने के बाद कुर्क कर दिया। भूमि पर प्रशासन ने कार्रवाई से संबंधित बातें साफ-साफ लिखकर बड़ा बोर्ड लगाया है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर प्रतीक सक्सेना की गांव धौरिया बिड़ला में एक हेक्टेयर भूमि को कुर्क किया गया है। उसकी कार को भी कुर्क किया जाएगा।
अर्चना शर्मा, तहसीलदार हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed