{"_id":"68c5da935036a6b3ee0f586d","slug":"fever-outbreak-increased-in-the-district-36-patients-are-undergoing-treatment-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-147658-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ा, 36 मरीजों का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ा, 36 मरीजों का चल रहा उपचार
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल में बुखार के 36 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। शनिवार को भी ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। जांच के बाद 80 बुखार पीड़ित मिले। सीएमएस का कहना है कि अगर बुखार के मरीज बढ़े तो बेडों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
मौसम का बदलाव होने की वजह से सबसे ज्यादा बुखार फैल रहा है। बुखार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक दे चुका है। बुखार से पीड़ित मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। पंजीकरण कक्ष से लेकर डॉक्टरों के कक्षों में मरीज खड़े थे। डॉक्टरों ने भी मरीजों का इलाज शुरू किया तो दवा वितरण कक्ष पर भी कई मरीज कतार में खड़े नजर आए।
दोपहर एक बजे तक अस्पताल में 130 मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके थे, इनमें करीब 80 बुखार से पीड़ित मरीज थे। बढ़ती भीड़ के चलते एक बेड पर दो मरीज भर्ती करने पड़े। अस्पताल के वार्डों में कई बेडों पर मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा था। ओपीडी के समय दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ अस्पताल में रही। शनिवार को ओपीडी में 1466 मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे। संवाद