{"_id":"67fabb233f8a092ece0aa025","slug":"fearing-getting-caught-the-miscreants-ran-away-throwing-away-the-stolen-chain-of-the-woman-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-137942-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पकड़े जाने के डर से महिला की लूटी चेन फेंककर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पकड़े जाने के डर से महिला की लूटी चेन फेंककर भागे बदमाश
Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। रहरा अड्डे पर सड़क किनारे टेंपो के इंतजार में खड़ी महिला की बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींच ली। कुछ लोगों ने बदमाशों को पीछा किया तो पकड़े जाने के डर से बदमाश लूटी गई चेन फेंककर भाग गए।
नगर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी गुड्डी पत्नी राजेंद्र शनिवार की दोपहर को अपनी बेटी सृष्टि के साथ गांव मंगरौला स्थित शनिदेव मंदिर जाने के लिए रहरा अड्डे पर पहुंची थी। सड़क किनारे खड़े होकर वह टेंपों का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और रहरा की दिशा में भागने लगे। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। जिस पर बदमाश पकड़े जाने के डर से महिला की चेन फेंककर भाग गए। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
-- -