{"_id":"5ae4cd5b4f1c1b61098b6c7b","slug":"fear-officer-run-also-after-cm-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ: मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी दौड़ रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ: मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भी दौड़ रहे अफसर
ब्यूरोअमर उजाला/सैदनगली (अमरोहा)।
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में कैंप लगाकर सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन की रसीद सौंपते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से चल रहा है लेकिन, सीएम योगी का दौरा इस अभियान को तेज कर गया। सीएम योगी के जाने की बाद भी अफसरों में खौफ बना हुआ है। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए खूब दौड़ रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से ग्राम शक्ति दिवस मनाते हुए मुफ्त कनेक्शन बांटे गए तो वहीं मेहंदीपुर में भी अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।
शनिवार को मेहन्दीपुर गॉव के लोगों को लाभ पहुंचाने के मकसद से सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। जिसमें विकलांगो को प्रमाण पत्र जारी किए। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मेहंदीपुर ही नहीं आस पास के गांव के दिव्यांग भी उमड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एसीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ वीरेंद्र चौहान, नेत्र रोग के डॉ टीपी सिंह और डॉ एसके चौधरी मौजूद रहे। पात्र सभी दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है।
उधर मेहन्दीपुर के सरकारी स्कूल में समाज कल्याण विभाग की और से शिविर लगाया गया। इसमें वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन बनाई गई। 45 लाभार्थियों की पेंशन शिविर में बनी। एडीओ समाज कल्याण विभाग राजीव कुमार, सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार मौजूद रहे।