{"_id":"6a909df2572c09991c0051fa","slug":"fear-of-dogs-grips-patei-khalsa-villagers-stepping-out-of-their-homes-carrying-sticks-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171575-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पतेई खालसा में कुत्तों की दहशत, डंडा लेकर घर से निकल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पतेई खालसा में कुत्तों की दहशत, डंडा लेकर घर से निकल रहे ग्रामीण
Fri, 28 Aug 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जोया ब्लॉक के पतेई खालसा गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गलियों और रास्तों पर घूमते कुत्तों से बच्चे और बुजुर्ग अकेले घर से निकलने से डर रहे हैं। जरूरी काम से निकलते समय ग्रामीणों को हाथ में डंडा रखना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कुत्तों ने बाइक सवार दो ग्रामीणों पर हमला करने की कोशिश की। बचने के प्रयास में बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जहीर ने बताया कि गांव में आए दिन आवारा कुत्ते लोगों को दौड़ाते हैं। जुबैदा ने कहा कि सुबह घर से निकलते समय सुरक्षित निकलने के लिए डंडा रखना पड़ता है और बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजते। मो. नाजिम ने कहा कि समय रहते कुत्तों को नहीं पकड़ा गया तो गंभीर हादसा हो सकता है। अधिकारियों से शिकायत करने पर ग्राम सभा के पास कुत्तों को पकड़ने का बजट नहीं होने की बात कही जाती है।
सदर मुनने ने बताया कि कुत्ते बच्चों, बुजुर्गों और बाइक सवारों को निशाना बना रहे हैं। बकरियां भी इनके हमले से नहीं बच रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
.-- -- -- --
कुत्तों को पकड़ने और बजट के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजा गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एनजीओ से वार्ता चुकी है।
-नीरज गर्ग, बीडीओ जोया

.
कुत्तों को पकड़ने और बजट के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेजा गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एनजीओ से वार्ता चुकी है।
-नीरज गर्ग, बीडीओ जोया