{"_id":"65762072876460baf50d5dd7","slug":"fazalpur-gate-will-remain-closed-for-two-days-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-10127-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो दिन बंद रहेगा फाजलपुर फाटक, इंदिरा चौक से खाद गुर्जर को निकलेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो दिन बंद रहेगा फाजलपुर फाटक, इंदिरा चौक से खाद गुर्जर को निकलेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। चांदपुर रेलवे लाइन पर दो दिन मरम्मत कार्य चलेगा। जिसके चलते सोमवार आज सुबह आठ बजे से मंगलवार की शाम छह बजे तक फाजलपुर फाटक बंद रहेगा। धनौरा की तरफ जाने वाले ट्रक, बस, कंटेनर आदि भारी वाहनों को इंदिरा चौक से खाद गुर्जर होते हुए गुजारा जाएगा। धनौरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन तिगरी-कांकाठेर होते हुए ओसीता जगदेवपुर से हाईवे पर पहुंच कर गंतव्य को रवाना होंगे।
स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि गजरौला से चांदपुर को जाने वाली रेलवे लाइन पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य सोमवार की सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा। यह काम मंगलवार की शाम छह बजे तक चलेगा। दो दिन तक काम चलने के कारण फाजलपुर रेलवे फाटक बंद रहेगा। जिसके चलते दो दिन धनौरा-गजरौला मार्ग पर चलने वाले वाहनों को पुलिस से रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्ग से गुजारे जाने के लिए अनुरोध किया है। गजरौला थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि दो दिन वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुजारे जाएंगे।
नीचे लिखे मार्गों से वाहनों को निकाला जाएगा-
1-चौपला की दिशा से आ रहे और धनौरा जाने वाले वाहनों को इंदिरा चौक से खाद गुर्जर चौराहा भेजा जाएगा
2-खाद गुर्जर चौराहा से मूंढ़ा-मुकारी मार्ग से होते हुए वाहन कुआंखेड़ा से निकलेंगे
3-धनौरा की तरफ से आने वाले कार, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि छोटे वाहनों को तिगरी, कांकाठेर में राणा प्रताप की प्रतिमा से ओसीता जगदेवपुर होते हुए हाईवे तक निकाला जाएगा
विज्ञापन
4-तिगरिया भूड़ में पेट्रोल पंप के सामने से औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए भी वाहनों को गुजारा जाएगा।
-- -- -- -
दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर चार घंटे रहेगा ब्लॉक
गजरौला। सोमवार को दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर भी मरम्मत कार्य चलेगा। जिसके लिए सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक लाइन पर ब्लॉक रहेगा। पीडब्ल्यूवाई महेंद्र सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन आधे घंटे देरी से गजरौला पहुंचेंगी। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गजरौला में दोपहर एक बजे आती है, लेकिन उसका ठहराव नहीं है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर दो बजे आती है।
-- -- --