फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father returning in road accident after distributing daughter's marriage card

बेटी की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Father returning in road accident after distributing daughter's marriage card
अमरोहा। बेटी की शादी के कार्ड बांट कर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पूरनपुर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने हुआ। क्षेत्र के गांव खरखोदा आजम में चंद्रपाल सिंह (52) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी संतोष के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। 30 मई को उनकी बेटी संगीता की बरात आनी है, इसके लिए घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात चंद्रपाल सिंह पूरनपुर में रहने वाले अपने सगे भाई रमेश कुमार के घर कार्ड देने के लिए आए थे। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पूरनपुर से डिंडोरी रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed