{"_id":"62225cac58f098753e44a587","slug":"father-in-law-accused-in-dowry-murder-arrested-hasanpur-news-mbd4206290158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में आरोपित सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में आरोपित सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए की गई विवाहिता की हत्या के मामले में नामजद होकर फरार चल रहे सास, ससुर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। बाद में दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया। हालांकि इस मामले में नामजद पति के साथ दो देवर और ननद फरार है। पुलिस चारों की तलाश कर रही है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के नगलिया जट गांव निवासी कामेंद्र सिंह की पुत्री आरती की शादी 15 फरवरी 2021 को गजरौला थाना क्षेत्र के दरियापुर बुजुर्ग गांव निवासी एवं फौज में सिपाही रोहित के साथ हुई थी। बुधवार रात आरती की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया था। इस आधार पर पुलिस ने मृतका के पति रोहित, ससुर नेमपाल सिंह, सास सुशीला देवी, देवर मोहित, सोहित और ननद पारूल को नामजद कर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। गजरौला थाना इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि मामले में नामजद ससुर नेमपाल सिंह व सास सुशीला देवी को गिरफ्तार किया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।