फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father and son in car injured after being hit by a truck in Neelikhedi.

Amroha News: नीलीखेड़ी में ट्रक की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Father and son in car injured after being hit by a truck in Neelikhedi.
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी सीएनजी पंप के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी प्रत्यक्ष सक्सेना ने बताया कि 25 सितंबर की सुबह करीब चार बजे वह अपने पिता संजीव सरन सक्सेना के साथ चंडीगढ़ से शाहजहांपुर जा रहे थे। नीलीखेड़ी सीएनजी पंप के पास आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। संजीव ने अपनी कार को समय रहते रोक लिया, लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी रुकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी कार आगे खड़ी कार से जा भिड़ी।
विज्ञापन

हादसे में संजीव के सिर के चोट लगी और रक्तस्राव होने पर जोया सीएचसी में छह टांके लगाए गए। हादसे में उनका मोबाइल और डिक्की में रखा सूटकेस क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं संजीव की करीब 15 हजार रुपये कीमत की घड़ी भी गायब हो गई है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed