फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father, aggrieved by the lack of action regarding his son's death, threatens to convert to another religion.

Amroha News: बेटे की मौत में कार्रवाई नहीं होने से आहत पिता ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Father, aggrieved by the lack of action regarding his son's death, threatens to convert to another religion.
अमरोहा। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के हादीपुर कलां निवासी विनोद कुमार ने बेटे नितिन कुमार की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से आहत होकर परिवार समेत धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। मंगलवार को ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे विनोद ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा नितिन अच्छा क्रिकेट खेलता था। गांव के लोगों के कहने पर उन्होंने मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक युवक से संपर्क किया। आरोप है कि युवक ने लखनऊ की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला कराने की बात कहकर 20 अप्रैल को 40 हजार रुपये लिए और नितिन को अपने साथ ले गया। अगले दिन नितिन से फोन पर बातचीत हुई। 22 अप्रैल को महेश ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन लखनऊ पहुंचे तो केजीएमयू अस्पताल में नितिन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विनोद ने युवक और उसके साथियों पर साजिश के तहत बेटे को जहर देकर हत्या करने और रकम हड़पने का संदेह जताया है। उनका आरोप है कि कई प्रार्थना पत्र देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। कार्रवाई न होने से परेशान होकर परिवार ने धर्म परिवर्तन का निर्णय लिया है। प्रदर्शन में नरेंद्र, चंद्रपाल, सीमा, कमलेश, चतरो, योगेश, कविता, सुनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed