{"_id":"5df7c9aa8ebc3e87e915cad5","slug":"fast-tag-jpnagar-news-mbd333087380","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया टोल पर फास्टैग का जाम, एंबुलेंस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोया टोल प्लाजा पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। फास्टैग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जोया टोल प्लाजा सोमवार को जाम की चपेट रहा। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसने से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम में वाहनों के बीच एंबुलेंस भी फंसी रही। जिसे लेकर टोल कर्मियों और चालकों के बीच कई बार तीखी झड़प हुई। दिनभर टोल प्लाजा जाम के झाम से जूझता रहा है।
विज्ञापन
फास्टैग (इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक) है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) का इस्तेमाल होता है। इस टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। जैसे ही आपकी गाड़ी टोल प्लाजा के पास आती है तो टोल प्लाजा पर लगा सेंसर आपके वाहन के विंडस्क्रीन पर लगे फास्टैग को स्कैन कर लेता है। इसके बाद आपके फास्टैग अकाउंट से उस टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क कट जाता है। इस तरह आप टोल प्लाजा पर रुके बगैर शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अमरोहा में हाईवे पर जोया-अतरासी के बीच जमापुर गांव के निकट टोल प्लाजा है। इस टोल पर दोनों तरफ से पांच-पांच लेन हैं लेकिन ज्यादातर वाहनों पर फास्टैक नहीं लगा है। जिस कारण टोल प्लाजा कर्मियों केे दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। टोल टैक्स अदा करने के बाद उसकी रसीद लेने में देर लग रही है। इतनी देर में वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। सोमवार की दोपहर लगे जाम में कई मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल प्लाजा के जनरल मैनेजर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि रविवार को टोल प्लाजा की सभी दस लेन फास्टैग से लैस हो गईं हैं। इसके बाद टोल का भुगतान कैश पैमेंट की बजाय ऑनलाइन किया जाने लगा है। हालांकि इसमें एक माह की छूट मिलने के चलते 50 प्रतिशत वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को टोल वसूलकर पर्ची देने में समय लग रहा है। समय लगने के कारण वाहनों की लाइन लगना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।