फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers upset due to getting more sugarcane slips simultaneously

एक साथ अधिक गन्ना पर्ची मिलने से किसान परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to getting more sugarcane slips simultaneously
हसनपुर। चीनी मिल की ओर से किसानों को एक साथ अधिक पर्चिया मुहैया कराने की वजह से किसानों को परेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि पहले गन्ना आपूर्ति के लिए किसान मिल प्रशासन से जल्दी पर्ची भेजने की मांग रहे। लेकिन चीनी मिल प्रशाशन ने इसे नहीं सुना। जिससे किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा रहा। अब चीनी मिल को जल्दी बंद करने की मंशा से किसानों की शेष पर्चियां लगभग चार से पांच पर्चियां प्रति किसान एक साथ भेज दी हैं। जिससे किसान काफी परेशान हैं। क्योंकि गेंहू की कटाई व गहाई का समय चल रहा है। मजदूर मंहगे पैसे देने पर भी नहीं मिल पा रहे हैं। पूरा परिवार भयानक गर्मी के समय में गन्ना छीलता है और तब जाकर किसान गन्ना लेकर मिल जाता है। वहां पर तीन सौ से अधिक गन्ना लदे ट्रिपलर पहले से ही लाइन में लगे हैं। जिससे एक किसान को करीब 36 घंटे का समय लग रहा है। समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed