फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers' Union lit Holi of Chinese goods

किसान संघ ने जलाई चीन के सामान की होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Union lit Holi of Chinese goods
हसनपुर। भारतीय किसान संघ ने दीपावली से पूर्व सजावट के चीन के सामानों की होली जलाई। इस दौरान कहा गया कि मिट्टी के दीयों से ही घरों को सजाए। चीन की झालरों या अन्य किसी भी प्रकार की वस्तुओं का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने अतरासी अड्डे पर चीन की वस्तुओं की होली जलाकर उनका बहिष्कार करने की अपील की। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली पर चीनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि चीन की वस्तुओं को खरीदने से हमारे देश का पैसा चीन में पहुंचेगा, जिसका दुरुपयोग वे अपनी विस्तारवादी नीति के चलते हमारे देश के विरुद्ध करेगा। मिट्टी के दिए हमारे देश में बनते है, जिससे हमारे देश के लोगों को रोजगार मिलता है। दूसरी ओर झालर आदि जलाने से वातावरण सुंदर दिख तो सकता है, लेकिन दियों से निकलने वाली ऊष्मा यज्ञ का काम करते हुए हमारे वातावरण को शुद्ध करती है और हानिकारक तत्वों को नष्ट करने का काम करती है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, महिपाल सिंह, लाखन सिंह, उमेश सिंह, चिंटेश, ब्रह्मपाल सिंह, यशवीर सिंह, विजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed