फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers Service Cooperative Society will be established in Dhyothi village of Dhanaura

Amroha News: धनौरा के ढ्योटी गांव में किसान सेवा सहकारी समिति स्थापित होगी

Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers Service Cooperative Society will be established in Dhyothi village of Dhanaura
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। विकास खंड की ढ्योटी न्याय पंचायत के ग्रामीणों को अब खाद-बीज आदि लेने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी होगी। उनको गांव के पास ही कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सहकारिता विभाग ने ढ्योटी में सहकारी समिति खोलने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। समिति का पंजीकरण भी हो चुका है। भूमि मिलते ही समिति कार्यालय का काम शुरू हो जाएगा।
सहकारिता नियम के अनुसार एक न्याय पंचायत स्तर पर एक सहकारी समिति होनी चाहिए। जिले में 48 न्याय पंचायत के सापेक्ष में 45 सहकारी समितियां हैं। जोया, गजरौला व धनौरा विकास खंड में एक-एक समिति कार्यालय खोला जाना है। विकास खंड धनौरा में सात न्याय पंचायत हैं, लेकिन यहां छह सहकारी समिति हैं। ढ्योटी न्याय पंचायत के गांवों के लोग बछरायूं किसान सेवा सहकारी समिति से जुड़े थे। बछरायूं किसान सेवा समिति से चकनवाला व ढ्योटी न्याय पंचायत के करीब 42 गांव जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें ढ्योटी न्याय पंचायत के करीब 12 गांव भी शामिल हैं। ढ्योटी न्याय पंचायत से जुड़े गांवों के लोगों को खाद, बीज व ऋण आदि लेने के लिए काफी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। विभाग ने ढ्योटी न्याय पंचायत में समिति कार्यालय खोलने की कवायद शुरू की है। समिति कार्यालय खुलने पर क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। ढयोटी समिति का पंजीकरण संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता द्वारा किया जा चुका है। समिति कार्यालय के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ढ्योटी में किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय खोलने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि मिलने तक समिति का अस्थायी कार्यालय खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। ढ्योटी में सहकारी समिति स्थापित होने पर किसानों को लाभ मिलेगा। - संदीप कुमार, एडीओ सहकारिता धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article