फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers roared at the Collectorate, blocked the Joya road for one and a half hours

Amroha News: कलक्ट्रेट पर गरजे किसान, जोया मार्ग पर डेढ़ घंटे लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared at the Collectorate, blocked the Joya road for one and a half hours
अमराेहा।
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा की पहले से निर्धारित पंचायत में अधिकारियों के न पहुंचने से गुस्साए किसानों ने कलक्ट्रेट के सामने जोया रोड पर जाम लगा दिया। किसान करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर बैठे रहे। वह छुट्टा पशुओं को पकड़ने और नई खतौनियों में विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे। सीडीओ ने छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाए जाने के आश्वासन पर किसानों का शांत हुए, और जाम खोल दिया गया। जाम के दौरान मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई।
मंगलवार दोपहर एक बजे भाकियू संयुक्त मोर्चा की पंचायत कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। पहले से निर्धारित पंचायत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया था। इसके लिए उन्हें सूचना भी दी गई थी। लेकिन, तीन बजे तक कोई अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचा। जिस पर किसानों का गुस्सा भड़क गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में किसानों कलक्ट्रेट के बाहर जोया रोड पर जाम लगा दिया। किसान करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा, किसानों की अनदेखी की जा रही है। करीब डेढ़ घंटे बाद एडीएम ब्रजेश त्रिपाठी, एसडीएम पुष्कर नाथ समेत बिजली व पशु पालन विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए और किसानों को आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

जिसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया गया। किसान खेतों में छुट्टा पशुओं से हो रही फसलों की बर्बादी रोकने को पशुओं को संरक्षित करने व नई खतौनियों में हो रही विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चलाया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। वहीं, नई खतौनियों में विसंगतियों के चलते परिवारों में विवाद की स्थिति बन रही है। जिससे किसान परेशान हैं। इन विसंगतियों को भी दूर करने के लिए भी अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसान बिजली के बिलों की समस्या से जूझने को मजबूर है। किसानों को गलत बिल भेजकर सही करने के नाम पर उनसे वसूली की जाती है। साथ ही फसलों के ऊपर से होकर गुजर रहे जर्जर तारों को बदलवाने की मांग भी रखी गई। पंचायत में विजयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, मयंक चौधरी, रवि चौधरी, संजीव सिंह, विनीत चौधरी, यशवीर सिंह, अभिषेक भुल्लर,कपिल चौधरी, समीर चौधरी, सलमान चौधरी, मुनित चौधरी शामिल रहे।
दूसरे रास्तों से गुजारे वाहन
किसानों के सड़क जाम करने के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि वाहनों को दूसरे वैकल्पिक व बाईपास मार्गों से होकर गुजारा गया। बिजनौर अथवा जोया रोड की और जाने वाले वाहनों को अतरासी रोड से होकर जोया जाने वाले बाईपास मार्ग से होकर गुजारा गया।

नई गोशालाओं में संरक्षित होंगे पशु, डीएम ने दिए निर्देश
किसानों को छुट्टा पशुओं से कुछ हद तक निजात मिलेगी। चार नई गोशालाओं में पशुओं को संरक्षित करने का काम किया जाएगा। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में चार नई गोशालाओं का निर्माण गया है। इनमें मउमय चक, रहमापुर माफी, चंदनपुर व बरखेड़ा राजपूत में गोशालों का निर्माण किया गया है। इन क्षेत्रों में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को इन गोशालाओं में संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशुओं को संरक्षित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसानों की फसलों को नुकसान न हो, इसके लिए अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed