फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers protest at the power station and say the problem should be solved soon

Amroha News: बिजलीघर पर किसानों का प्रदर्शन बोले- जल्द हो समस्या का निदान

Tue, 17 Dec 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 17 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the power station and say the problem should be solved soon
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

किसानों की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग पर भारतीय किसान यूनियन शंकर के कार्यकर्ता व किसान आजमपुर बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। बिजली अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। किसानों ने अधीक्षण अभियंता के नाम एक ज्ञापन जेई को सौंपा।
भाकियू शंकर के कार्यकर्ता व किसान सोमवार को आजमपुर बिजलीघर पहुंचे। बिजली समस्याओं के समाधान की मांग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को विश्वास में लिए बिना स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि भाकियू शंकर गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का बिल हर महीने निकालने की मांग की।
विज्ञापन

जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसानों के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटके हैं। शिकायत के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष नेमपाल सिंह ने किसानों का लोड बढ़ाने की आलोचना की गई। मौके पर आए जेई ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर ओमकार सिंह, साबिर जमील अहमद, राकेश, शेरजमां, मुंशी सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed