फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer's house robbed in broad daylight, miscreants ran away after pushing his wife

Amroha News: किसान के घर दिनदहाड़े लूट, पत्नी को धक्का देकर भाग गए बदमाश

Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house robbed in broad daylight, miscreants ran away after pushing his wife
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

बदमाशों ने दिनदहाड़े मजदूर के घर को निशाना बनाकर नकदी-जेवर समेत लाखों का कीमती सामान लूट लिया। किसान की पत्नी के विरोध करने पर बदमाश उन्हें धक्का देकर भाग निकले। शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है जबकि 24 घंटे बाद भी मामले में रिपोर्ट दर्द नहीं की गई है। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के कमालपुर खालसा गांव में किसान छोटे सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी बाला देवी के अलावा चार बेटे हैं। चारों बेटे सतीश कुमार, विपिन, परविंदर व सुमित अपनी पत्नी व बच्चों के साथ हरिद्वार में रहते हैं। मंगलवार को सतीश कुमार पत्नी व बच्चों के साथ घर आए थे। शाम को करीब पांच बजे छोटे सिंह घर से बाहर गए थे। इस बीच तीन बदमाश उनके घर में घुस गए। परिवार के सभी सदस्य घर की दूसरी मंजिल पर थे।
विज्ञापन

आहट होने पर छोटे सिंह की पत्नी बाला देवी नीचे आईं तो बदमाश कमरे की अलमारी से सामान चोरी कर रहे थे। बाला देवी ने बदमाशों का रास्ता रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें धक्का देखकर भाग गए। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। धक्का लगने से बाला देवी जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। कुछ देर में छोटे सिंह भी घर पहुंचे। उनके शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने मामले में तहरीर भी दे दी है। लेकिन, घटना को संदिग्ध मानने वाली पुलिस ने 24 घंटे बाद की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed