फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers gathered in Mangraula to protest against land acquisition in the industrial corridor.

Amroha News: औद्योगिक गलियारे में जमीन अधिग्रहण के विरोध में मंगरौला में जुटे किसान

Thu, 09 Nov 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered in Mangraula to protest against land acquisition in the industrial corridor.
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के निकट गांव मंगरौला में औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारियों के विरोध में किसान फिर एकजुट हुए। किसानों को दो टूक कहा कि किसी भी सूरत में जमीन का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व गांव मंगरौला में यूपीडा के अधिकारियों ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ औद्योगिक गलियारे के लिए चिन्हित की गई जमीन का निरीक्षण किया था। इससे खफा होकर किसान आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। बुधवार को किसान गांव मंगरौला में एकत्र हुए और पंचायत की। किसानों ने कहा कि जमीन का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। संकल्प लिया कि किसी भी स्थिति में जमीन नहीं दी जाएगी। इस मौके पर संदीप सिंह, समरपाल सिंह, सुधीर शर्मा, जयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मनपाल सिंह, रिंकू गुर्जर, सोमपाल सिंह, जयकरन सिंह, अनुज कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, मुन्ना सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावत के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया का कहना है कि मेरे संगठन के नाम से कुछ लोग पंचायत का ऐलान कर रहे हैं। लेकिन मेरे द्वारा कोई पंचायत नहीं की जा रही है। हमारा ऐसी पंचायतों से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed