Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers create an uproar over refusal to purchase '5009' variety of sugarcane

Amroha News: 5009 प्रजाति के गन्ने की खरीद से इन्कार पर किसानों का हंगामा

Thu, 05 Nov 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers create an uproar over refusal to purchase '5009' variety of sugarcane
मंडी धनौरा (अमरोहा)। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा 5009 प्रजाति के गन्ने की खरीद से मना करने पर किसानों ने ग्राम ढ्योटी स्थित क्रय केंद्र पर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मिल अधिकारियों ने गन्ने की खरीद कर मामले को शांत किया।
विज्ञापन

चीनी मिल शुरू होते ही गन्ना प्रजाति 5009 का विवाद फिर से शुरू हो गया है। किसान इस प्रजाति को अगेती प्रजाति बता रहे हैं, जबकि मिल प्रबंधन इसे 5011 बता रहा है। गन्ना प्रजाति 5011 सामान्य प्रजाति में आती है। वेव इंडस्ट्रीज में बुधवार से क्रय केंद्रों पर तौल के साथ पेराई भी शुरू हो गई। वेव इंडस्ट्रीज के ढ्योटी गांव स्थित क्रय केंद्र पर किसान गन्ना लेकर पहुंचे। क्रय केंद्र प्रभारी ने उस गन्ने को सामान्य प्रजाति बताते हुए तौल से इन्कार कर दिया। किसान अपने गन्ने को 5009 प्रजाति का बता रहे थे। 5009 गन्ना प्रजाति पहले अगेती प्रजाति में शामिल थी। मौके पर पहुंचे मिल प्रबंधकों ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने बताया कि जिस प्रजाति को किसान 5009 बता रहे हैं, गन्ना विभाग के अनुसार यह प्रजाति 5011 है। यह प्रजाति सामान्य प्रजाति में आती है। जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने भी इस प्रजाति को सामान्य प्रजाति में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed