फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers blocked Amroha-Joya road, raised slogans

Amroha News: किसानों ने अमरोहा-जोया रोड की जाम, नारेबाजी

Tue, 17 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 17 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked Amroha-Joya road, raised slogans
अमरोहा। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के सामने अमरोहा-जोया रोड जाम कर दी। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। कुतुबपुर हमीदपुर के किसानों पर तेंदुए की हत्या के दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। करीब आधा एक घंटे तक सड़क पर किसानों का कब्जा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी शक्ति सिंह ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं व किसानों ने जोया-अमरोहा रोड पर जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने किसानों से वार्ता करते हुए उनकी सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि कुतुबपुर-हमीदपुर गांव में सात जून को आदमखोर तेंदुए ने आधा दर्जन किसानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अज्ञात कारणों से तेंदुए की भी मौत मृत्यु हो गई, लेकिन वन विभाग ने पीड़ित किसानों पर मुकदमे दर्ज करते उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने घायल हुए सभी किसानों को एक लाख रुपये मुआवजा देने व उन पर दर्ज मुकदमे को समाप्त करने की मांग की। इसके अलावा चक्कालीलेट गांव में कंटेनर डिपो के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का मुआवजा 20 लाख रुपये प्रति बीघा दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी भी भी दी जानी चाहिए।
अमरोहा में सहकारी बैंक बोर्ड के गठन की मांग
जनपद के किसानों का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जनपद के गठन हुए 28 वर्ष बीत जाने के बाद भी जिला सहकारी बैंक बोर्ड का गठन नहीं हो पाया है। नवीन जनपद अमरोहा के गठन का उद्देश्य जिले के नागरिकों को बेहतर आर्थिक सुविधाएं देना व उनका अधिक से अधिक विकास करना है। इसके लिए जिला सहकारी बैंक अमरोहा का गठन करते हुए इसका मुख्यालय भी अमरोहा शहर में ही स्थापित किया जाए। किसानों को उर्वरक खाद के साथ में जबरन तरीके से नैनो यूरिया-डीएपी दिया जा रहा है, जिस पर प्रशासन को तत्काल रूप से रोक लगानी चाहिए।

अफसरों ने समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में सीओ अमरोहा शक्ति सिंह, डिडौली कोतवाल हरीशवर्धन सिंह, डिप्टी कलक्टर पुष्करनाथ चौधरी, तहसीलदार अमरोहा सदर, जिला आपूर्ति अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता करते हुए उनकी सभी समस्याओं के समाधान की बात कही है। दिवाकर सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल सभी किसानों के खाते में एक-एक लाख रुपये भेजे जाएंगे, इसके साथ ही किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को भी विवेचना में समाप्त करने की बात अधिकारियों ने कही है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह चौधरी, धर्मवीर सिंह, नेमपाल सिंह, प्रधान बृजेश सैनी, हुकम सिंह, शेर सिंह राणा, जगत सिंह चौहान, सतवीर सिंह, राजकुमार, गजराम चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed