{"_id":"66709f403b7d7b234a02d1f6","slug":"farmer-was-murdered-by-strangulation-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-120525-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: सोते समय गला दबाकर की गई थी किसान की हत्या, पुलिस को परिजनों पर ही शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: सोते समय गला दबाकर की गई थी किसान की हत्या, पुलिस को परिजनों पर ही शक
Tue, 18 Jun 2024 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में किसान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में चारपाई पर सोते समय किसान कालिया उर्फ कन्हैया (60) की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है। परिवार के लोगों पर ही फिलहाल शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में कन्हैया उर्फ कालिया रहते थे। कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। जबकि उनके कोई संतान भी नहीं थी। गांव के बाहरी छोर पर घेर बना हुआ है। जिसमें बने एक कमरे में कन्हैया अकेले रहते थे।
विज्ञापन
यहां पर वह खेतीबाड़ी के साथ पशु पालन भी करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात को अपने घेर में पड़ी चारपाई पर सो रहे थे। रविवार की सुबह को जब सो कर नहीं उठे तो छोटा भाई सल्लू वहां पहुंचा था। देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन
गर्दन पर निशान भी थे। हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया परिवार के लोगों पर शक की सुई घूम रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।