{"_id":"628aa2eeb9be7729790483a9","slug":"farmer-s-son-missing-friend-accused-of-drowning-in-ganga-jpnagar-news-mbd4289503166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा लापता, दोस्त पर गंगा में डुबोकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा लापता, दोस्त पर गंगा में डुबोकर मारने का आरोप
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन पहले दोस्त के साथ घर से निकला किसान का बेटा लापता हो गया। परिजनों ने घर से बुलाकर ले गए दोस्त पर अपहरण करने का आरोप लगाया। पूछताछ में पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। बारह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुलंदशहर जिले के अनूपशहर स्थित गंगा पुल के पास से लापता युवक के जूते बरामद किए। अब परिजन आरोपी पर युवक को गंगा में डुबा कर मारने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को गंगा में तलाशने में जुटी है।
यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सादपुर उर्फ शाहिदपुर गांव की है। यहां पर किसान उदयभान सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। सबसे छोटे बेटे 22 वर्षीय हेमंत कुमार ने इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। फिलहाल वह अपने परिजनों के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के बताया कि परिजनों के अनुसार 19 मई की सुबह करीब 11 बजे पड़ोस के गांव बीवड़ा खुर्द का रहने वाला उसका दोस्त उसे घर से अपने साथ ले गया। हेमंत कुमार रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने दोस्त से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद आ रहा था। इसके बाद पिता उदयभान ने दोस्त पर बेटे हेमंत के अपहरण का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया।
बारह घंटे तक चली पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को खूब बरगलाने की कोशिश की। कहा कि उसने हेमंत कुमार को उसी दिन अमरोहा नगर कोतवाली के पास छोड़ दिया था। बार-बार अपने बयान बदल रहे आरोपी पर पुलिस का शक गहराने लगा। पुलिस ने हेमंत कुमार और उसके दोस्त के फोन की लोकेशन निकलवाई तो दोनों की आखिरी लोकेशन अनूप शहर के गंगा पुल के पास पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने कई अहम क्लू दिए। लिहाजा रविवार की दोपहर बाद थानाध्यक्ष बृजेश सिंह आरोपी को लेकर अनूपशहर के गंगा पुल पर पहुंचे। यहां गंगा किनारे से आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लापता हेमंत के जूते बरामद किए। जिसके बाद सामने आया कि आरोपी दोस्त ने हेमंत कुमार को गंगा में डुबा कर मार डाला है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक को गंगा में तलाश कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हेमंत को लेकर अलीगढ़ में युवती से मिलने निकला था आरोपी दोस्त
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी दोस्त के अलीगढ़ में रहने वाली एक युवती से संबंध है। 19 मई को आरोपी हेमंत कुमार को लेकर अलीगढ़ जाने के लिए निकला था। लेकिन अनूपशहर में दोनों गंगा पुल के पास नहाने के लिए रुके थे। जिसके बाद हेमंत कुमार के साथ क्या हुआ, यह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दावा : प्रसाद बेचने वाले 14 साल के बच्चे ने भी आरोपी को पहचाना
अमरोहा। घटनास्थल पर मौजूद लापता हेमंत के परिजनों ने बताया कि अनूप शहर में पुल के पास गंगा किनारे प्रसाद बेचने वाले 14 साल के बच्चे ने भी आरोपी दोस्त को पहचान लिया। उनका दावा है कि बच्चे ने बताया कि आरोपी एक अन्य युवक के साथ गंगा में नहाने के लिए गया था जहां से वह अकेला वापस लौटा और किसी को बिना कुछ बताए वहां से चला गया।