फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer murdered and body hanged on a noose

UP: किसान की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव, घर से 500 मीटर दूर वारदात को दिया गया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Nov 2025 06:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Nov 2025 06:20 PM IST
सार

इंदर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शव की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इंदर के साथ मारपीट भी की गई है। इंदर के पिता छुट्टन ने बताया कि इंदर के दांत पर चोट है। उसके बाएं पैर में भी चोट है।

विज्ञापन
Farmer murdered and body hanged on a noose
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर के लुहादी खादर गांव निवासी किसान इंदर सिंह (45) का शव कीकर के वन में पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला था। वह रविवार शाम खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे और गायब हो गए थे। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। मुंह से भी खून निकल रहा था। परिजन के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। उधर, पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक गांव लुहारी खादर गांव किसान इंदर सिंह रविवार रात करीब आठ बजे घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। वह वहां पर ट्यूबवेल के पास बने मचान पर सोते थे। सोमवार सुबह 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत पर पहुंचने पर उन्हें चारपाई पर इंदर सिंह का मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल की टॉर्च जल रही थी। मोबाइल में समाचार भी चल रहे थे। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी मिली थी।
विज्ञापन


परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी थी। इसके बाद मंगलवार सुबह खेत के पास ही कीकर के वन में पेड़ से इंदर का शव लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ दीप कुमार पंत पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हत्या कर इंदर के शव को घसीटते हुए कीकर वन में ले गए और पेड़ पर लटका दिया। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि किसान का शव फंदे पर लटका मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

चोट के निशान कर रहे हत्या की ओर इशारा
इंदर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शव की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इंदर के साथ मारपीट भी की गई है। इंदर के पिता छुट्टन ने बताया कि इंदर के दांत पर चोट है। उसके बाएं पैर में भी चोट है। कमर पर चोट के निशान है। ऐसा लग रहा है कि जैसे उसे घसीटा गया हो क्योंकि पीठ के नीचे उसके पेंट में मिट्टी एवं कूड़ा मिला। जो घसीटने की वजह से ही वहां तक जा सकता है।

साझे में की गई प्लाटिंग को लेकर भी हो सकता है विवाद
इंदर की शादीशुदा बहन जोगवती ने बताया कि इंदर गांव के कुछ लोगों और पड़ोसी गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर बाईखेड़ा में प्लाट खरीदा था। उसी प्लाट को लेकर भी साझेदारों में विवाद की स्थिति थी। प्लाट के हिस्से के तीन लाख रुपये इंदर से मांगे जा रहे थे लेकिन इंदर पैसे देने में असमर्थता दिखा रहे थे। 


बेटियों की शादी करने की योजना बना रहे थे इंदर
इंदर की पत्नी हर प्यारी ने बताया कि इंदर दो बेटियों की शादी करने की योजना बना रहे थे। सोच रहे थे कि यदि पैसे की व्यवस्था नहीं हुई तो बेटियों की शादी के लिए जमीन भी बेचनी पड़ सकती है। इंदर पर सात संतान हैं जिसमें से दो पुत्र व पांच पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed