फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies after being hit by train

घर से निकले किसान की ट्रेन से कटकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by train
कैलसा (अमरोहा)। घर से निकले किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उनका शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मोढ़ी जट गांव के जंगल में रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक की शिनाख्त योगेंद्र सिंह निवासी शाहपुर पैगंबरपुर के रूप में हुई। सूचना मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। किसान का शव देकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि किसान की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। वह बुधवार की सुबह घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed