Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies after being hit by a train

Amroha News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 23 May 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a train
रजबपुर। थानाक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा काफूरपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव नरैनी निवासी काविंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे किसी काम से घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि काफूरपुर रेलवे स्टेशन के निकट वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मृतक पेशे से किसान थे। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, दो बेटे रोहित और हितेश तथा बेटी प्रीति हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
दरोगा रवि बाल्यान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed