फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer beaten to death over cow dispute in Amroha

मामा पर भांजी गईं लाठियां: गाय के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, दो सगे भांजों समेत चार पर केस

Sat, 04 Feb 2023 07:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Feb 2023 07:10 PM IST
सार

नाराज परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा कर शांत कर दिया।

विज्ञापन
Farmer beaten to death over cow dispute in Amroha
मृत किसान विजेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक साल पहले दान में दी गाय के विवाद में भांजों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिकरौली मिलक के रहने वाले मामा विजेंद्र (45) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में आक्रोश फैल गया। 

विज्ञापन

नाराज परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा कर शांत कर दिया। मामले में दो सगे भांजों समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। विजेंद्र सिंह के बेटे अभिषेक का आरोप है कि पड़ोस के गांव तरौली में उसकी बुआ रहती है। करीब एक साल फुफेरे भाई गाय को बेसहारा छोड़ रहे थे। तभी पिता विजेंद्र के कहने पर उन्होंने गाय को दान में दे दिया था। 

विज्ञापन

इस दौरान गाय गर्भ से नहीं रह रही थी। लेकिन अब गाय गर्भ से थी। गाय के प्रसव का समय नजदीक था। ऐसे में फुफेरे भाइयों के मन में लालच आ गया। लिहाजा वह शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गाय को घर से ले गए। जब इस बात की भनक किसान विजेंद्र को लगी तो उन्होंने पीछे शुरू कर दिया और करीब पांच किलोमीटर दूर कुटी दौलपुर गांव के निकट रोक लिया। 

गाय को ले जाने का विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान भांजे सोनू और कुलदीप ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने मामा विजेंद्र सिंह की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के साथ बाद आरोपी फरार हो गए। 

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मामले में पुलिस ने मृतक विजेंद्र सिंह के तरौली गांव निवासी दो भांजे कुलदीप व सोनू और यहीं के ही रामवीर और हिरनौटा गांव निवासी भोला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

गाय के विवाद में सिकरौली मिलक के रहने वाले विजेंद्र सिंह का अपने सगे भांजे सोनू और कुलदीप से विवाद हो गया था। जिसमें घायल विजेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक सिंह, सीओ हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed