फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer attacked by leopard

किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked by leopard
खेत में गन्ना छील कर किसान पर शनिवार सुबह नौ बजे तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। क्षेत्र में तेंदुआ होने की खबर से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुआ पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव बांसली निवासी जसराम व रंजीत निवासी मारकपुर शनिवार सुबह नौ बजे खेत में गन्ना छील रहे थे। अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे किसान ने शोर मचा दिया। गन्ने के खेत में हो रही चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे लोग लाठी डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े तो तेंदुआ घटनास्थल से भाग गया। लोगों ने लाठी डंडे लेकर तेंदुए को काफी देर तक तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। हमले में घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना से लोगों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पकड़वाया जाए। यदि तेंदुआ शीघ्र ही नही पकड़ा गया तो यह लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। घटना के बाद से किसान अकेले में खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तेंदुए की तलाश की। हालांकि सफलता नहीं मिल पाई। डीएफओ का कहना है कि जल्द ही पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed