फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   family members caught girl student in an objectionable condition with teacher In Adampur Amroha

रंगरलियां मना रहा था शिक्षक: छात्रा को इस हाल में पकड़ा, दोनों ने रास्ते में लांघी मर्यादा, अक्सर मिलते थे

Sat, 04 Feb 2023 09:33 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Feb 2023 09:33 AM IST
सार

शुक्रवार को छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए क्षेत्र के दूसरे कॉलेज में गई हुई थी। इसी दौरान फोन पर संपर्क कर शिक्षक छात्रा से मिलने पहुंच गया। 

विज्ञापन
family members caught girl student in an objectionable condition with teacher In Adampur Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर परिजनों ने शिक्षक की धुनाई कर दी। बाद में शिक्षक को पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा से संबंध रखने की वजह से शिक्षक को पहले ही एक कॉलेज से निकाला जा चुका है, लेकिन फिर भी दोनों के बीच बातचीत और मिलना जारी रहा।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित इंटर कॉलेज में शिक्षक व कक्षा 12 की छात्रा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक कॉलेज के प्रबंधक को लगी तो कुछ माह पूर्व उन्होंने प्राइवेट शिक्षक की कॉलेज से छुट्टी कर दी। कॉलेज से निकाले जाने के बाद भी शिक्षक की आशिकी कम नहीं हुई। दोनों की मोबाइल से बातें जारी रहीं। चोरी छिपे मिलते रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रा प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए क्षेत्र के दूसरे कॉलेज में गई हुई थी। शिक्षक ने छात्रा से मोबाइल पर संपर्क साधा और वह भी वहां पहुंच गया। शिक्षक बाइक पर छात्रा को बैठाकर छात्रा के गांव की ओर चल पड़ा और रास्ते में ही रंगरेलियां मनानी शुरू कर दी।

विज्ञापन

रास्ते में दोनों को छात्रा के परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। दोनों को पूर्व के कॉलेज में ले गए। छात्रा को घर भेजने के बाद शुक्षक की जमकर धुनाई कर दी। शिक्षक के परिजनों को बुलाकर बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द कर दिया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना प्रभारी रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed