फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family counseling center building will be built at a cost of Rs 64 lakh

Amroha News: 64 लाख की लागत से बनेगा परिवार परामर्श केंद्र का भवन

Sun, 01 Oct 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Family counseling center building will be built at a cost of Rs 64 lakh
गजरौला (अमरोहा)। महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र का भवन कस्बा चौकी के भवन के पीछे नहीं बनाया जाएगा। जर्जर हो चुके भवन को तोड़ने की झंझट से बचने के लिए महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र के भवन पीछे जहां पर लावारिस वाहन खड़े हैं, वहां बनाया जाएगा। निर्माण कंपनी ने स्थल को देखा।
विज्ञापन


भवन का जिम्मा जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस को सौंपा गया है। शनिवार को जल निगम के जेई संदीप कुमार गजरौला थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह के साथ मिल कर उस स्थल को देखा, जहां पर महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र का नया भवन बनाया जाएगा। जेई ने बताया कि महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र का एक मंजिला भवन बनाया जाएगा। जिसमें दो कार्यालय, एक थानाध्यक्ष के लिए जबकि दूसरा स्टाफ के लिए बनाया जाना है। छह सदस्यीय स्टाफ के लिए बैरक बनाई जाएगी। इस पर 64 लाख रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed