फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fake CBI inspector turns out to be 5th pass, makes rotis at a dhaba

Amroha News: पांचवीं पास निकला फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर, ढाबे पर बनाता है रोटियां

Fri, 21 Mar 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fake CBI inspector turns out to be 5th pass, makes rotis at a dhaba
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बीड़ी कारोबारी के गोदाम पर छापा मारने का डर दिखाकर 25 लाख रुपये मांगने में गिरफ्तार फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह रावत सिर्फ पांचवीं पास निकला। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बैलोडी गांव का रहने वाला आरोपी भूपेंद्र वर्ष 2007 से दिल्ली के छतरपुर में एक होटल पर खाना बनाने का काम करता है।
विज्ञापन


उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। यह सभी बैलोडी गांव में रहते हैं। यह बातें आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कबूल की हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, उसके चार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पौड़ी गढ़वाल के ही देवराडी गांव निवासी दोस्त संतोष कुमार के कहने पर वह नौगांवा सादात के तीन लोगों के संपर्क में आया था। इसके बाद भूपेंद्र रावत और संतोष कुमार एक सप्ताह पहले नौगांवा सादात मोहल्ला नई बस्ती के इसराइल, नन्हा और समीम के पास पहुंचे। यही पांचों ने बीड़ी कारोबारी मोहम्मद आरिफ से रुपये वसूलने की पटकथा लिखी। इसके बाद सभी कारोबारी को सीबीआई अधिकारी बनकर फोन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर भूपेंद्र का दोस्त संतोष कुमार कारोबारी मोहम्मद आरिफ से फोन बात करता था। कारोबारी पहचान न सके, इसलिए संतोष कुमार, इसराइल, नन्हा और समीम ने रसोइया भूपेंद्र सिंह को फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर बनाकर वसूली के लिए भेजा था। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर भूपेंद्र को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उसके साथी संतोष कुमार, इसराइल, नन्हा और समीम की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट :
सीओ ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 315(4), 319(4), 338, 336 (3) और 340(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सभी धाराएं भय दिखाकर जबरन वसूली करना, किसी संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग करना, जालसाजी करना, जान-बूझकर जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करना अपराध से संबंधित हैं।
यह था पूरा मामला
नौगांवा सादात निवासी कारोबारी मोहम्मद आरिफ को मोहल्ला नई बस्ती में बीड़ी कारखाना है। आरोप है कि कारोबारी आरिफ के मोबाइल पर पिछले पांच दिन से कुछ अनजान नंबरों से कॉल आ रही थी। फोन करने वाले लोग खुद को दिल्ली सीबीआई दफ्तर से बता रहे थे। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके पास कारोबारी के कारखाना और घर पर छापा मारने का आदेश मिला है। इसके अलावा भी उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं।

सीबीआई दफ्तर से फोन आने के बाद कारोबारी आरिफ परेशान थे। लगातार फोन आने के कारण उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया। मंगलवार की शाम उन्होंने अपना मोबाइल खोला तो फिर से कॉल आनी शुरू हो गईं। फोन करने वाले लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह सीबीआई के इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह रावत नौगांवा सादात पहुंच रहे हैं और उनके पास शिकायतों की फाइल है। यदि कार्रवाई नहीं चाहते तो 25 लाख रुपये देकर मामला रफादफा कर लेना।

बुधवार दोपहर एक व्यक्ति उनके कारखाने पर पहुंचा और उसने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर भूपेंद्र रावत बताया। उसने दिल्ली सीबीआई के सीओ के नाम वाला एक फर्जी पत्र भी दिखाया। जिस पर बीड़ी कारखाने पर छापा मारने का आदेश दर्ज था। भूपेंद्र ने कारोबारी आरिफ से 25 लाख रुपये की मांग की। कारोबारी ने रकम का इंतजाम नहीं होने की बात कही तो फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर ने जितने पैसे उपलब्ध हैं, देने के लिए कहा। साथ ही बाकी रुपये बाद में देने की बात कही थी। इस बात पर कारोबारी शक हुआ तो उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर डायल 112 पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article