फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory worker rapes woman after promising to marry her

Amroha News: शादी का वादा कर फैक्टरी कर्मी नेे किया महिला से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Factory worker rapes woman after promising to marry her
गजरौला। पति की मौत के बाद मायके में रहने वाली महिला के संपर्क में आए शाहजहांपुर निवासी युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। परिचितों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी 14 साल पूर्व उत्तराखंड के बाजपुर में हुई थी। छह साल पूर्व पति की मौत हो गई तोे वह बच्चों सहित मायकेे में आकर रहने लगी। उसका आरोप है कि यहां पर उसकी मुलाकात शाहजहांपुर के कला थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी ओमवीर से हुई। वह महिला से फैक्टरी में काम करने की बात बताई थी। वह कुछ समय पूर्व जेवर, कपड़े आदि लेकर उसके साथ चली गई। वह उसको अलग-अलग स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर आई और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेेश पर पुलिस ने आरोपी ओमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed