{"_id":"6824e6e201faa7e141029ab9","slug":"factory-worker-dies-after-falling-from-bike-which-jumped-on-speed-breaker-colleague-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139923-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरकर फैक्टरी कर्मी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरकर फैक्टरी कर्मी की मौत, साथी घायल
Thu, 15 May 2025 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 15 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरे आदर्श कुमार (24) की मौत हो गई। जबकि, उनका साथी लविश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब छह माह पहले ही आदर्श की शादी हुई थी।
आदर्श कुमार नौगांवा सादात क्षेत्र के नाजरपुर कलां गांव के रहने वाले किसान सुधीर के बेटे थे। दो भाइयों में बड़े आदर्श कुमार की छह माह पहले शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक आदर्श कुमार डिडौली में हाईवे स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। बुधवार दोपहर आदर्श गांव के ही लविश के साथ बाइक से अमरोहा आ रहे थे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था।
उनकी बाइक अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के राज सेलिब्रेशन के सामने पहुंची। तो सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर बाइक उछल गई और आदर्श व लविश गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आदर्श कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, लविश की टांग फ्रैक्चर हो गई है। डॉक्टर ने उसे भी हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आदर्श कुमार की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक आदर्श कुमार की माता शारदा देवी का भी एक साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।