{"_id":"5fe63d928ebc3e3ec95ff6df","slug":"factory-worker-died-in-accident-jpnagar-news-mbd3739171154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फैक्टरी कर्मी की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फैक्टरी कर्मी की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। फैक्टरी से घर लौट रहे कर्मचारियों की बाइक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फैक्टरी कर्मी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर में हाईवे पर हुआ। संभल में असमोली थानाक्षेत्र के शेखुपुर खालसा निवासी कावेंद्र, प्रमोद और चमन हाईवे स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार की शाम तीनों फैक्टरी में काम कर घर वापस लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अभी उनकी बाइक बुढ़नपुर हाईवे कट पर पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कावेंद्र (35) पुत्र चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि, प्रमोद और चमन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवा दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे।