{"_id":"6175b8798ce29007265bb5d2","slug":"factory-labor-in-charge-dies-in-road-accident-jpnagar-news-mbd4072973133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फैक्टरी के लेबर इंचार्ज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फैक्टरी के लेबर इंचार्ज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। ड्यूटी करके घर लौट रहे फैक्टरी के लेबर इंचार्ज की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बादशाहपुर मिलक गांव में सुभाष चौहान का परिवार रहता है। पेशे से किसान सुभाष के परिवार में पत्नी अमरावती के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा मोहित कुमार (22) डिडौली क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में बतौर लेबर इंचार्ज नौकरी करता है। शनिवार की रात करीब बारह बजे वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ गांव का ही रहने वाला प्रशांत कुमार भी बाइक पर सवार था। अभी उनकी बाइक गांव से आधा किलोमीटर पहले अमरोहा-नौगांवा सादात रोड पर पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहित कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पिता की तहरीर पर डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।