फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Exploitation of farmers will not be tolerated: Dayashankar

किसानों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : दयाशंकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Exploitation of farmers will not be tolerated: Dayashankar
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू शंकर की महापंचायत अतरासी चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे हुई। किसानों ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि राजस्व पोर्टल की खतौनी में 60 फीसदी किसानों के नाम और हिस्से गलत दर्ज हैं। उन्हें अभियान चला कर ठीक कराया जाए।
पंचायत में मुख्यातिथि संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर महामंडलेश्वर संत दयाशंकर देवपुरी जी महाराज ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन प्रदेश में चहुंओर भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री ने एक अप्रैल से किसानों के निजी नलकूपों की बिजली माफ करने और घरेलू बिजली मीटरों से बिल बनाने की प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा थी, लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

राजस्व पोर्टल पर खतौनी में 60 प्रतिशत किसानों के नाम-पते और पिता का नाम व हिस्सा गलत दर्ज हैं। जिसे अभियान चलाकर सही कराया जाए। घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के 40 प्रतिशत मीटर अधिक बिल निकालकर रहे हैं। उन्हें तत्काल बदलवाया जाए। गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। छुट्टा पशुओं के कारण दुर्घटना होने पर मृतक आश्रितों के परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। अमरोहा में वर्ष 2012 से बंद पड़ी सहकारी शुगर मिल को दोबारा चालू कराया जाए। अपने मकान बनाने के लिए मिट्टी उठाने पर पुलिस ट्रैक्टरों का चालान कर रही है। पुलिस द्वारा किया जा रहा किसानों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रधान हरि सिंह, रेशमा राणा, शेर सिंह राणा, पूनम चौधरी, कविंद्र सिंह, मिंकु चौधरी, गुफरान, वीरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed