फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Explanation sought from the headmaster after finding flaws in mid-day meal

Amroha News: मिडडे-मिल में खामी मिलने पर प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from the headmaster after finding flaws in mid-day meal
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कंपोजिट विद्यालय करनपुर माफी में आयोजित टीकाकरण सत्र, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। कक्षा में पहुंचकर बच्चों से सवाल जवाब किए। शौचालय में गंदगी और टूटे नल मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
मिडडे-मिल में मीनू चार्ट कंपोजिट ग्रांट से कराए जाने वाले कार्य को लिखा न देखकर संबंधित प्रधानाध्यापक का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट के द्वारा क्या-क्या कार्य कराया गया है। इसका भी कोई विवरण नहीं मिला। डीएम ने मिडडे-मील का भी परीक्षण किया। जिसमें प्रयोग की जा रही खाद्य सामग्री खराब होने पर नाराजगी व्यक्ति की और गुणवत्तापूर्ण मिडडे-मील बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने पर ड्यू लिस्ट कंप्लीट नहीं मिली और आवश्यक रजिस्टर भी कंप्लीट नहीं पाए गए। कहा, यह सुनिश्चित हो कि गर्भवतियों और बच्चों को लगने वाले टीके प्राथमिकता के साथ समय से लग जाए, कोई भी वंचित न रहे। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी डिलीवरी सरकारी अस्पताल में ही कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण के दौरान मिले दो कुपोषित बच्चे
हसनपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण किया। कोई भी रजिस्टर कंप्लीट न होने पर नाराजगी व्यक्त की। आंगनबाड़ी केंद्र में दो कुपोषित बच्चे पाए गए। जिस पर उन्हें पूरक पोषाहार उपलब्ध कराकर अगले माह तक उनको लाल श्रेणी से बाहर लाने की कोशिश करने पर जोर दिया। कहा, जल्द ही बच्चों को कुपोषण मुक्त किया जाए। इसके अलावा डीएम ने ग्राम पंचायत भूत खदेडी में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया। जिसमें एनसीडी रजिस्टर सहित अन्य की जाने वाली जांच से संबंधित आवश्यक रजिस्टर कंप्लीट ना होने पर नाराजगी जताई। कार्य में सुधार करने की हिदायत दी। इस मौके पर सीएमओ डाक्टर सत्यपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed