{"_id":"64e903c33204f2e00e03f9e5","slug":"explanation-sought-from-absent-teachers-instructions-to-stop-salary-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3555-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अनुपस्थित शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण, वेतन रोकने के निर्देश
Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। जिलाधिकारी ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हसनपुर ब्लॉक के संविलियन प्राथमिक विद्यालय करनपुर माफी का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अध्यापक अनुपस्थित मिले। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर कक्षा अध्यापक से पठन-पाठन की स्थिति देखी। अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों को मात्राओं और अक्षर का ज्ञान कराया जाए। बच्चों को नियमित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। सभी विषयों को घंटा वार रुचि लेकर अध्यापक पढ़ाएं। बच्चों के शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। जिलाधिकारी ने मिड डे मील के संबंध में जानकारी लेकर सभी बच्चों मीनू के अनुसार समय से मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।