फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   expiri medicine, cabinet minister, jp nagar

कैबिनेट मंत्री के संरक्षण में चल रहा था ‘जहर’ का धंधा

Sat, 18 Mar 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 18 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
expiri medicine, cabinet minister, jp nagar
अमरोहा में छापा मारी के दौरान बरामद दवा पर एक्सपायरी डेट देखते पुलिस कर्मीव बरामद दवाई। - फोटो : amar ujala
प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री के संरक्षण में नौ साल से जहर का कारोबार चल रहा था। सरगना ने खुद को उस कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार बता अधिकारियों को चौंका दिया। औषधि विभाग व कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ट्रक एक्सपायरी दवाइयों का जखीरा बरामद किया तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस व औषधि विभाग ने बिजनौर के नूरपुर में भी एक्सपायर दवाइयों की फैक्ट्री पकड़ी। लेकिन जो खुलासा किया उससे छापा मारने गई टीम के भी पैर एक बार ठिठक गए। उसने खुद को प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार बता दिया।
विज्ञापन


डीएम शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह सहायक आयुक्त (औषधि) एके जैन के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस व औषधि निरीक्षक अमरोहा, रामपुर व मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक ने कुरैशी मोहल्ले में बंद मकान में छापा मार कर सरगना समेत दो आरोपी गिरफ्तार करके एक्सपायरी दवाइयों का एक ट्रक जखीरा बरामद किया तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान चिल्ला मोहल्ला निवासी तस्लीम का है। जिसे आरोपियों ने किराए पर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 8-9 साल से जहर का कारोबार कर रहे थे। जाहिर है, इसे राजनैतिक संरक्षण प्राप्त था।


उसने खुद को सपा के एक बड़े नेता का साला बता कर पुलिस पर रौब गांठने की भी कोशिश की थी। यह सच है कि बिना राजनैतिक संरक्षण के इतने दिनों तक जहर का कारोबार किया जाना नामुमकिन है। उधर सत्ता परिवर्तन होते ही छापा पड़ गया, जिससे भी राजनैतिक संरक्षण की पुष्टि हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed