फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Examination centers will be connected to the control room, data feeding has started

Amroha News: कंट्रोल रूम से जोड़े जाएंगे परीक्षा केंद्र, शुरू हुई डाटा फीडिंग

Sun, 26 Jan 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 26 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Examination centers will be connected to the control room, data feeding has started
अमरोहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं अगले महीने शुरू होंगी। इसे लेकर केंद्रों पर तैयारियां का दौर चल रहा है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों से आईडी पासवर्ड मांगे जा रहे हैं। तीन फरवरी तक सभी केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी हैं। इस बार जिले में 71 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा इस बार 51,058 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष तैयारी में जुटा है। निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों को ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इसके लिए डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन जोड़ने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों से सीसीटीवी कैमरा का आईपी एड्रेस, क्लाउड आईडी, यूजर नेम, पासवर्ड आदि विवरण मांगा गया है। तीन फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्राें को जोड़कर कंट्रोल रूम को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक केंद्र के प्रत्येक कक्ष में दोनों और सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कंट्रोल रूम में दो टीम सुबह और शाम की शिफ्ट में कार्य करेंगी। वहीं, परीक्षा को लेकर निगरानी भी करेंगी। बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की तैयारी चल रही है। कंट्रोल रूम से ही सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed